ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

जेवरा सिरसा चौकी की कार्यवाही: अल्ट्राटेक गोदाम से नकदी चुराने वाला मजदूर गिरफ्तार

दुर्ग | चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत दुर्ग धमधा रोड पर स्थित अल्ट्राटेक सिमेंट के गोदाम के ऑफिस में दिनांक 06/07/2025 से 07/07/2025 के दरम्यानि रात में किसी अज्ञात चोर द्वारा प्लाई के दरवाजे को तोडकर अंदर प्रवेश कर ऑफिस के टेबल के ड्रॉज मे रखे नगदी रकम 84,400/- रूपये को चोरी कर लिया था|

जिस संबंध मे अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से प्रार्थी ऋषि अग्रवाल के द्वारा चौकी जेवरा सिरसा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनांक 08/07/2025 को प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में घटना स्थल के आसपास के लोगो एवं गोदाम में काम करने वाले वर्करो से पूछताछ कर लगातार पता तलाश किया जा रहा था।

दिनांक 18/07/2025 को मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही राजेन्द्र ठाकुर से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि मैं करीबन 10 वर्षों से इसी गोदाम में काम करता हूँ और मुझे मालूम था कि मजदूरो के पेमेंट के बाद बाकी रकम को ऑफिस के टेबल के ड्रॉज में रखते है जिसे मैने घटना दिनांक को चोरी करने की नियत से गोदाम के ऑफिस के प्लाई दरवाजे को तोडकर रात्रि मे अंदर प्रवेश कर टेबल के डॉज में रखे 84,400/- रू.पये को चोरी कर लिया हूँ।

जिसमे से 15,100/- रू. को पीने खाने में खर्च कर दिया हूँ एवं शेष नगदी रकम 69,300/- रू. को अपने घर में रखना बताया जिसे आरोपी के घर से बरामद किया गया। एवं आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से आज दिनांक 18/07/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे, प्र.आर. 1618 रेवती रमन सिंह, आर. 622 हेमेन्द्र बंछोर, आर. 779 नरेश यादव, 969 वसीम खान, आर. 1256 महिपाल यादव की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस चौकी जेवरा सिरसा अपराध क्रमांक :- 258/2025 धारा :- 305 (ए),331 (4) बी.एन.एस. आरोपी का नाम व पता:- राजेन्द्र ठाकुर पिता स्व. समरू राम ठाकुर उम्र 32 वर्ष सा. आवास म.नं. 83 थाना मोहन सिकोलाभाठा उरला बाम्बे नगर जिला दुर्ग बरामद मशरूका :- नगदी रकम 69,300/- रू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button