ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
दुर्ग

कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, रिसाली की पार्षद सीमा साहू हुईं भाजपा में शामिल

दुर्ग। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अब वार्ड क्रमांक 28, वीआईपी नगर से पार्षद और महिला एवं बाल विकास विभाग की एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

डॉ. सीमा साहू ने भाजपा सांसद विजय बघेल के निवास पर भाजपा की सदस्यता ली, इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे। इससे पहले भी कांग्रेस के चार पार्षदों ने महापौर की कार्यशैली से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

महापौर पद से उपेक्षा बनी नाराज़गी की वजह
बताया जा रहा है कि महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला के लिए आरक्षित था और सीमा साहू को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उनके प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पारिवारिक संबंध भी रहे हैं, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन पार्टी ने शशि सिन्हा को उम्मीदवार बनाया और वे ही महापौर बन गईं।

महापौर की कार्यशैली से असंतुष्टि
डॉ. साहू ने कहा कि महापौर को एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर काम करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर की उपेक्षात्मक कार्यशैली के चलते निगम के भीतर लगातार असंतोष का माहौल बना रहा, जिससे पहले भी कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा का रुख किया था।

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव
सीमा साहू के भाजपा में शामिल होने से रिसाली नगर निगम में राजनीतिक समीकरण और भी अधिक बदलने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर कांग्रेस का आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आ रहा है, वहीं भाजपा इसे अपने लिए एक मजबूत अवसर के रूप में देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button