ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
देश

यात्रिगण कृपया ध्यान दें: 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव, केवल आधार सत्यापित यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। यात्रियों को तत्काल टिकट पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में अहम बदलावों की घोषणा की है। इन संशोधनों का उद्देश्य बुकिंग में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और वास्तविक यात्रियों को योजना का लाभ पहुंचाना है।

ये हैं नए बदलाव:

1 जुलाई से तत्काल टिकट केवल आधार सत्यापित यात्रियों को:
अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट की बुकिंग केवल उन्हीं यात्रियों के लिए संभव होगी, जिनका आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।

15 जुलाई से अनिवार्य होगा OTP आधारित आधार सत्यापन:
ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान, यात्री को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP डालना होगा, तभी बुकिंग संभव हो सकेगी।

काउंटर और एजेंट बुकिंग पर भी लागू होगा OTP सत्यापन:
15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों द्वारा टिकट बुक करते समय भी उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर OTP आधारित सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा।

एजेंटों पर लगाम, पहले 30 मिनट बुकिंग पर रोक:
एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे और गैर-एसी क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इससे आम यात्रियों को पहले अवसर मिलेगा और बल्क बुकिंग पर रोक लगेगी।

रेल मंत्रालय ने क्या कहा?
रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से इन बदलावों की जानकारी लेने और असुविधा से बचने के लिए अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से जोड़ने की अपील की है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) और IRCTC को आवश्यक तकनीकी बदलावों के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button