ब्रेकिंग
100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़

होटल ईशा में देह व्यापार प्रकरण – फरार आरोपी की गिरफ्तारी

वैशाली नगर, | थाना वैशाली नगर पुलिस को होटल ईशा में देह व्यापार कराए जाने के मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

आरोपी द्वारा देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाया जाता था और फिर व्हाट्सऐप के माध्यम से उनके फोटो भेजकर सौदेबाजी की जाती थी। सौदा करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

थाना वैशाली नगर में अप.क्र. 292/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में होटल ईशा का मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी निखिल मेश्राम को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ की, जहाँ उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में ज़ब्त किया गया।

आरोपी निखिल मेश्राम (पिता: सुरेन्द्र मेश्राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोसा नगर मराठी थाना सुपेला) को 15.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button