ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण की विवरणियाँ भरने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

दुर्ग | राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय उप क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग द्वारा 11 नवम्बर को लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता कार्यालय दुर्ग के कांफ्रेंस हॉल में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023- 2024 में चयनित इकाइयों के स्वामी/प्रबंधक/लेखा विभाग को अपनी विवरणियाँ स्वयं भरने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय रायपुर के उप महानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया।

कार्यक्रम में दुर्ग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल तथा इंजीनियरिंग पार्क इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद देवांगन भी विशेष रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक डी. एस. वर्मा, सहायक संचालक सागर साहू, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप महानिदेशक अल्ताफ हुसैन हाजी ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में अवगत कराते हुए आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देते हुए अपनी इकाइयों की विवरणियाँ वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के पोर्टल पर स्वयं संपूरित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई को आबंटित आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर अपने उद्योग से सम्बंधित जानकारी निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें, जिससे देश की औद्योगिक गतिविधियों एवं प्रगति की सही जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को आश्वस्त किया कि इस कार्य में उन्हें किसी तरह की कठिनाइयां आने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग के प्रभारी यामीन अली, विजय कुमार राखोंडे, विजय कुजूर, डी.मी.साह, सुभाष साव व संजय मांझी (बरिष मांख्यिकीय अधिकारीगण) एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर से ओ.पी. माह, आर. एन. मोनी, अनुप या रौशन कुमार्कमार व एस.के. राणा (वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारीगण) ने उपस्थित इकाइयों के प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में भिलाई स्टील प्लांट, फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड, एबीसएक्सपोर्ट प्रा.लि. युनिवेव्स स्लीपर्स, जे.के. लक्ष्मी, अपर्णा कार्बन, सुरजीत एग्रो, एन्कोर प्रोजेक्ट, श्रीराम इक्विटेक, गियरकॉन एनर्जी एवं गियरकॉन केन, सीता उद्योग समूह सहित विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपनी विवरणियां स्वयं पूर्ण करने हेतु प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यशाला के अंत में यामीन अली, प्रभारी व वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा औद्योगिक इकाईयों में पधारे प्रतिनिधियों का कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button