ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

गौ मांस बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 19 जनवरी 2025 को कृष्णा नगर हड्डी गोदाम में गौ मांस के अवैध व्यापार की सूचना पर सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कृष्णा नगर हड्डी गोदाम में गौ मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा।

जांच के दौरान आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से लगभग 10 किलो गौ मांस और अन्य मकान से 30 किलो गौ मांस, 5 नग सिर और 1 नग पैर की हड्डी बरामद की गई। साथ ही अब्बास कुरैशी के गोदाम से 10 नग गौ खाल भी जब्त की गई।

आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राज सोनी पिता धरम सोनी, उम्र 25 साल, निवासी कृष्णा नगर हड्डी गोदाम, सुपेला को गिरफ्तार किया।

आरोपी को 22 जनवरी 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस मामले में दूसरे आरोपी अब्बास कुरैशी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक  सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अमरदास गंगेले, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह और दुर्गेश राजपूत ने विशेष योगदान दिया।

प्रकरण विवरण

  • अपराध क्रमांक: 082/2025
  • धारा: 325, 3(5) बीएनएस, 10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम
  • आरोपी: राज सोनी पिता धरम सोनी, उम्र 25 वर्ष

सुपेला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button