ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अपहरण और मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरण कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
प्रार्थी आदित्य सिंह, निवासी एलआईजी 357, हाउसिंग बोर्ड उमदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी अशोक लीलैंड गाड़ी से ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। 23 अप्रैल 2025 को कुरूद भिलाई से माल लोड कर अंबिकापुर गया था। वापसी के दौरान अवधेश साव के माध्यम से माल लोड कर भिलाई लौट रहा था, तभी विकास गुप्ता ने गाड़ी रुकवाकर माल खाली करने को मजबूर किया।

इसके बाद 25 अप्रैल को भिलाई-3 थाना के बाहर अवधेश साव, अनिल, संजय और अन्य लोगों ने प्रार्थी आदित्य सिंह से मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठाकर सुपेला मंडी स्थित अवधेश साव की दुकान ले जाकर गंभीर रूप से हमला किया।

पुलिस कार्यवाही:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरिश पाटिल के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही की गई।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर, गवाहों के बयान लिए और आरोपियों अवधेश साव, अनिलकुमार साहू एवं पिंटू साव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। मारपीट में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

अवधेश साव पिता सोनू साव (उम्र 35 वर्ष), निवासी राजीवनगर, सुपेला, जिला दुर्ग।

अनिलकुमार साहू पिता भागीरथी साहू (उम्र 38 वर्ष), निवासी आर्यनगर, कोहका, सुपेला, जिला दुर्ग।

पिंटू साव पिता रवि साव (उम्र 38 वर्ष), निवासी राजीवनगर कांन्ट्रेक्टर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

पंजीबद्ध अपराध:
अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 140(3), 127(6), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button