ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
भिलाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल – रिसाली निगम को बी.एस.पी. से मिला 151 एकड़ जमीन

रिसाली |  उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर की विशेष पहल पर नगर पालिक निगम रिसाली को 151 एकड़ जमीन मिली है। कई दौर हुई बैठक के बाद गुरूवार को जमीन हस्तांतरण बैठक में विराम लगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और संयंत्र प्रबंधन की ओर से मुख्य प्रबंधक उत्पल्ल दत्त ने ओ.एम.यू. मे हस्ताक्षर किए।

खास बात यह है कि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एक वर्ष से लगातार जमीन हस्तांतरण के लिए प्रयास कर रहे थे। कलेक्टर की मध्यस्थता में बैठक भी हुई।

परिणाम स्वरूप गुरूवार को कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे ओ.एम.यू. हस्ताक्षर के बाद प्रतिया प्रशासन और प्रबंधन ने एक दूसरे को दी। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा समेत भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, सजीव, सुरजीत मलिक व डी.जी.एम. आर. के. गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे।

जाने कहा कितनी जमीन
स्टेशन मरोदा – 25.68 एकड़
मौहारी बगीचा – 12.09 एकड़
नेवई पुराना – 21.56 एकड़
नेवई भाठा – 7.03 एकड़
एच.एस.सी.एल. कालोनी – 85.13 एकड़

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
गुरूवार को जमीन हस्तांतरण संबंधी हुए एम.आर.यू. वाले जमीन पर बसाहट है। वर्षो से बी.एस.पी. के इस जमीन पर लोग आवास बनाकर निवासरत है। जमीन का मालिकाना हक नहीं होने की वजह से यहां निवासरत लोगों को आवास जैसी अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही थी। वही दूसरी ओर इन क्षेत्रों में विकास कार्य करने नगर पालिक निगम को भिलाई इस्पात संयंत्र पर निर्भर रहना पड़ता था।

सांसद ने सदन में उठाए थे सवाल
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया विलंब करने पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लोकसभा सत्र के प्रश्नकाल में रिसाली निगम के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सांसद के प्रश्नकाल के बाद ही बी.एस.पी. प्रबंधन हरकत में आई। सांसद ने सेल से रिसाली निगम क्षेत्र में आने वाले रिक्त भूमि को भी हस्तांतरित करने की मांग की है। रिक्त भूमि मिलने से रिसाली निगम के पास अपना कार्यालय, आॅडिटोरियम, नालंदा परिसर, अस्पताल, काॅलेज होगा।

पूर्व में संयंत्र ने दिया था 290 एकड़
जनवरी 2022 में 32 वर्ष पुराने ओ.एम.यू. के आधार पर 290 एकड़ जमीन भिलाई एवं रिसाली निगम को संयुक्त रूप से दिया था। इसमें से 153.70 एकड़ जमीन रिसाली निगम सीमा क्षेत्र में है। उपरोक्त भूमि भी बसाहट वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button