ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में सूरजपुर का शानदार प्रदर्शन — पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12वां स्थान, राष्ट्रपति से 25 लाख का मिला पुरस्कार

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर | कलेक्टर एस. जयवर्धन के कुशल नेतृत्व में जल संरक्षण एवं जल संचय की दिशा में किए जा रहे प्रभावी कार्य किया जा रहा है। शासन की योजना जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 अंतर्गत सूरजपुर जिले ने पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जिला का गौरव बढ़ाया है।

विगत 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में सूरजपुर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मू एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री  सी. आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।सूरजपुर जिले की ओर से यह पुरस्कार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  अरुण कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर  मिश्रा ने कलेक्टर  एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


ज्ञात हो कि जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 जल संचय संरचनाओं के निर्माण एवं उनके डेटाबेस तैयार करने पर केंद्रित एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके अंतर्गत सूरजपुर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाया तथा सतत एवं दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए।

इस उपलब्धि के साथ सूरजपुर जिले ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुदृढ़ की है, बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी आधारित मॉडल को एक सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button