ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

कबाड़ से जुगाड़ कर शिक्षक ने बनाया विद्यालय का भव्य स्वागत द्वार

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक विभाग के नवाचारी शिक्षक बिहारी लाल साहू ने अपनी सृजनशीलता और कौशल का परिचय देते हुए विद्यालय परिसर में पड़े जंग लगे व अनुपयोगी लोहे के पाइप एवं अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग कर एक भव्य स्वागत द्वार तैयार करवा दिया। विद्यालय में कबाड़ के रूप में रखी सामग्री को नए रूप में परिवर्तित कर बनाए गए इस स्वागत द्वार ने न सिर्फ विद्यालय की सुंदरता को बढ़ाया, बल्कि पूरे परिसर को एक नया आकर्षक स्वरूप भी प्रदान किया है।

शिक्षक साहू ने बची हुई लोहे की एंगल एवं अन्य सामग्रियों का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री पोषण वाटिका के विस्तार का निर्णय भी लिया है। प्रस्तावित योजना के तहत जालीदार बाउंड्री बनाकर मध्यान्ह भोजन हेतु आवश्यक साग-सब्ज़ियों की पोषण वाटिका विकसित की जाएगी, जिससे छात्रों को ताज़ी और पौष्टिक सब्ज़ियाँ उपलब्ध हो सकेंगी। विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. सोनी सहित समस्त व्याख्याताओं और शिक्षकों ने कबाड़ से जुगाड़ की इस उत्कृष्ट पहल के लिए शिक्षक बिहारी लाल साहू की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button