ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन तथा कुपोषण मुक्ति हेतु जनजागरूकता लाना आयोजन का उद्देश्य

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 08 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण मुक्ति हेतु जनजागरूकता लाना तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है। इस संदर्भ में मुख्य रुप से कई थीम्स पर गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

जिसमें जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान देना, पोषण ट्रैकर को प्रोत्साहित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, सी-मैम मॉड्यूल के माध्यम कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे की समस्या को रोकने के लिए स्वस्थ्य जीवन शैली के संबंध में जागरुकता शामिल है। सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर पोषण पखवाड़ा 2025 को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

साथ ही, पोषण पखवाड़ा 2025 के प्रभावी आयोजन हेतु सभी विभागों को अपने कार्यक्षेत्र में संबंधित गतिविधियों की योजना बनाने तथा उनके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने कहा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्वंयसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवा मंडलों, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संबंधित संगठनों की सक्रिय भागीदारी होगी।

पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधियां कैलेण्डर एवं सहयोगी विभाग के कार्य दायित्व परिशिष्ट-01 पर संलग्न की गई है। पोषण संबंधी सभी गतिविधियों को जन आंदोलन के रूप में आयोजित किया जाएगा।

सभी विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित गतिविधियों के प्रगति की जानकारी डैशबोर्ड पोर्टल पर अद्यतन की जाएगी। सभी कार्यक्रमों के फोटोग्राफ एवं रिपोर्टिंग 25 अप्रैल 2025 की रात्रि 12.00 बजे तक पोषण अभियान के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button