ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

गांजा बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा, 20 हजार का माल जब्त

दुर्ग।थाना खुर्सीपार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 3 किलो 706 ग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, बरामद किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दीवार बस्ती मछली मार्केट में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम अनिकेत देवार, निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार बताया।

पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button