ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें रद्द, होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निर्माण कार्य के चलते अगले दो दिनों तक कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। हथबंध–भाटापारा रेलखंड में अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 14 और 15 फरवरी को कई यात्री गाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

प्रभावित ट्रेनों में रायपुर–बिलासपुर मेमू, गेवरारोड–बिलासपुर मेमू, कोरबा–रायपुर पैसेंजर सहित कुल आठ ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा गोंदिया से झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली मेमू सेवा इन तिथियों में बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इधर, होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और मधुबनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को दुर्ग से रवाना होगी और वापसी में 2 मार्च को मधुबनी से दुर्ग के लिए चलेगी।

इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 9 स्लीपर और 2 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इस सुविधा से त्योहार के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button