ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.85 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को चार साल बाद किया गिरफ्तार

धमधा |  धमधा पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे एक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी जवाहरलाल कैवर्त, जो कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लुजन लिमिटेड कंपनी की धमधा शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था, उस पर ग्राहकों से ऋण की राशि वसूल कर लगभग 4,85,000 की गबन करने का आरोप है।

घटना 27 जून 2022 से 12 दिसंबर 2022 के बीच की है, जब आरोपी ने कर्जदारों से वसूली की राशि को न तो कंपनी में जमा किया और न ही ग्राहकों को कोई रसीद दी। मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 170/2023 के तहत धारा 420 व 408 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। धमधा पुलिस की सतत निगरानी और प्रयासों के चलते 14 जुलाई 2025 को आरोपी जवाहरलाल कैवर्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और 15 जुलाई 2025 को उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण:

नाम: जवाहरलाल कैवर्त

पिता का नाम: मदनलाल कैवर्त

निवासी: रानीगढ़ (छुईहा), थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगगढ़-बिलाईगढ़

धमधा पुलिस की यह कार्रवाई आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button