ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

तलवार से वार कर युवक को किया लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग |  झींठ गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना ने गंभीर रूप ले लिया जब अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद (37), निवासी झींठ, ने अपने रिश्तेदार इकबाल मोहम्मद पर तलवारनुमा हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में इकबाल को पहले सीएचसी झींठ और फिर मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, अनीस को इस बात को लेकर नाराज़गी थी कि इकबाल ने उसकी पत्नी की बात उसके पिता से फोन पर कराई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर इकबाल पर पान दुकान में पीछे से सिर पर हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस ने अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार लोकेशन बदल रहे आरोपी को रायपुरा चौक, रायपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, सउनि मानसिंह सोनवानी, प्र.आर. 86 मनीष तिवारी, आर. राकेश राजपूत, आर. अजय सिंह, आर. कुलेश्वर साहू, आर. गौकरण बघेल, आर. चितरंजन देवांगन, आर. दुष्यंत लहरे, आर. रमेश पांडेय, आर. धीरेन्द्र यादव—सभी ने विशेष भूमिका निभाई।

आरोपी विवरण:

  • नाम: अनीस उर्फ हनीफ मोहम्मद
  • उम्र: 37 वर्ष
  • निवासी: ग्राम झींठ, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग

पुलिस की तत्परता से एक गंभीर घटना को और गंभीर रूप लेने से रोका जा सका। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button