महापौर ने नगरोंथान में स्वीकृत स्थल निर्माण कार्य शहीद चौक,आदित्य नगर, सहित विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण:सड़को के नवीनीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम को लेकर निर्देश

दुर्ग/ पालिक निगम/महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ आज नगरोंथान क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों हेतु स्वीकृत स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल की साफ-सफाई के निर्देश दिए महापौर ने निरीक्षण की शुरुआत शहीद चौक से हुई जो अग्रसेन चौक, धमधा रोड, आदित्य चौक होते हुए दीपक नगर तक जारी रहा।साथ ही महापौर ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना।उन्होंने कहा कि “जनहित में स्वीकृत इस परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है, जिससे क्षेत्रवासियों को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिल
सके।”
नगरोंथान में स्वीकृत तहत प्रमुख स्थल का निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
अधोसंरचना मद एवं नगरोत्थान योजना के कार्य:
पटरीपार सिकोला नाला निर्माण
जी.ई. रोड (साइंस कॉलेज) से स्टेशन रोड तक सड़क निर्माण
स्टेशन रोड से शहीद चौक तक फोरलेन सड़क
राजेन्द्र पार्क चौक से आईएमए चौक तक फोरलेन व चौड़ीकरण,सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण कार्य
सड़क नवीनीकरण को स्वीकृति:महापौर की पहल पर शहर की प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण को शासन से स्वीकृति मिली।
धमधा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
निर्माण कार्य मे बाधक अतिक्रमण हटाने के निर्देश:
शहीद चौक, ओवरब्रिज लाइन, अग्रसेन चौक एवं स्टेशन रोड में निर्माण कार्यों में बाधक अतिक्रमण हटाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जलभराव से राहत हेतु कार्ययोजना:
नालियों की व्यापक सफाई
छोटी नालियों को बड़ी नालियों से जोड़ने की योजना
ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में पहल।शहीद चौक समेत प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर ट्रैफिक दबाव कम करने की कार्ययोजना के निर्देश
वार्ड स्तर पर निर्माण कार्य:
सभी वार्डों में सीमेंटीकरण व सड़कों के निर्माण कार्य वृहद स्तर पर जारी
महापौर ने कहा, शहर के नागरिकों को सुगम आवागमन व सुरक्षित बुनियादी सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
निगम की अपील:नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे निगम द्वारा संचालित कार्यों में सहयोग करें और एक स्वच्छ, सुनियोजित और विकसित दुर्ग नगर के निर्माण में सहभागी बनें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सुपर वाइजर पर नाराजगी जाहिर कर तत्काल साफ के निर्देश दिए।उन्होंने आगे कहा कि सफाई व्यवस्था निरन्तर क्षेत्र के 60 वार्डो में होना चाहिए,साफ सफाई व्यवस्था पर लापरवाही करने वालो पर कार्रवाही की जाएगी।निरीक्षण दल में शामिल अधिकारीगण।
आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, अरुण सिंह, ललिता ठाकुर, सुरुचि उमरे, सावित्री दमाहे,अरुण सिंह, पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, नीतेश जैन, शेखर दुबे, पीआईयू कुणाल, निगम अभियंता आर.के. जैन, सहायक अभियंता उमायन्ती ठाकुर तथा इंजीनियरिंग टीम उपस्थित रही।














