ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
भिलाई

भिलाई में महाशिवरात्रि पर बाबा की बारात में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

भिलाई।  महाशिवरात्रि पर इस बार भिलाई में बाबा की बारात में श्रद्धालुओं की भीड़ और भी ज्यादा उमड़ेगी। वजह साफ है, लोगों में भारी उत्साह और उमंग है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिलाएं कार्ड बांटने के लिए डोर-टू-डोर पहुंच रही हैं।

आज सुपेला सब्जी मंडी, फल मंडी, कैंप 1, कैंप 2, रामनगर, वैशालीनगर समेत अन्य स्थानों पर समिति के सदस्यों ने अलग-अलग इलाकों में आमंत्रण कार्ड दिया। खुर्सीपार इलाके में भी कार्ड वितरण किया गया। यह आयोजन का 17वां वर्ष है। आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

जोन-1, जोन-2, जोन-3 इलाके के घर-घर और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाबा की बारात का आमंत्रण दिया गया है। आयोजक दया सिंह ने बताया कि, खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर इलाके के सभी वार्डों में आमंत्रण कार्ड दिया गया। कैंप, टाउनशिप, सुपेला, आकाशगंगा, नेहरू नगर, स्मृतिनगर, दुर्ग, भिलाई-3 चरोदा, कुम्हारी, पाटन, उतई, अहिवारा समेत आसपास इलाकों में भी कार्ड वितरण किया जाएगा।

23 को संगीत संध्या
आयोजक दया सिंह ने बताया कि 23 फरवरी दिन रविवार को संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित होगा। शाम 7 बजे से शहनाज अख्तर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।

बाबा की बारात में देखने को मिलेंगी ये झांकी…

आंध्रप्रदेश: श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती होगी।

श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल विशेष प्रस्तुती। – केरल प्रदेश- हनुमान भगवान का विशाल रुप, हंश पक्षी नृत्य डांस 2 लोगों द्वारा, शिव भगवान बूढ़ा नृत्य टीमों द्वारा होगा।

छत्तीसगढ़- भजन सम्राट दूकालु यादव की संगीतमय प्रस्तुती।- जबलपुर द्वारा ग्यारह विशाल झांकीयाँ भोले बाबा के दुल्हे के रुप मे दर्शन, समुन्द्र मंथन करते हुए देव दानव।

बस्तर का कोया नृत्य की 40 लोगों के टीम द्वारा प्रस्तुती होगी। – प्रकाश वैष्णव आर्ट राजनांदगांव व चिखली द्वारा भोलेनाथ द्वारा विषपान करते हुए नीलकंठ स्वरुप मनमोहक झांकी होगी।

कृष्ण नरकासुर वध 35 फीट की झांकी, पताल लोक में नाग लोक का प्रनमोहक श्य, नरसिंग अवतार की विशाल झांकियां, राम दरबार कृष्णलीला, गणेश जी ठारा शुभ लाभ का जन्मदिवस मनाते हुए अदृभुमत दृश्य। – बस्तर की भव्य मनमोहक झांकी

छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से 21 झांकिया जिसमें 4000 से ज्यादा लोग राम रावण, विभीषण, भुत, पिसाच, राक्षसगण ठारा बाबा की बारात में नाचते गाते मनमोहक दृश्य झांकी स्वरुप। – पावर जोन डी.जे. (राजनांदगांव वाले), हर्ष डी.जे., शारद डी. जे., कुलवंत डी.जे., धन्‍नु बैण्ड धमाल पार्टी, शारद बैण्ड, दुर्गा बैण्ड पार्टी एवं राजस्थान के आतिशबाजी की विशेष प्रस्तुती।

उत्तर प्रदेश की अखाड़ा की टीम, पंजाब से भांगड़ा की टीम उपस्थित रहेगी।- धन्‍नु धुमाल नंदी स्वरुप विशाल बैंड, भिलाई, श्री निवास बैंड एण्ड धुमाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button