ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई : 6 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ | कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम-खोखरा, थाना-पुसौर में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी देवनारायण यादव, पिता-स्व.चैतराम यादव, उम्र 55 वर्ष, जाति राउत, निवासी ग्राम खोखरा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ के रिहायशी मकान में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे से सफेद-गुलाबी रंग के थैले में रखी गई अवैध महुआ शराब जप्त की गई। जप्त सामग्री में 05 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी 04 लीटर तथा 02 लीटर क्षमता की हरे रंग की बोतल में भरी 02 लीटर, कुल 06 लीटर महुआ शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 1200 रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत अपराध क्रमांक 107/2025 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर एवं आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button