ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश धमधा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.146 किलो गांजा और ₹810 नकद जब्त कलेक्टरेट परिसर में 50 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना,
छत्तीसगढ़

धमधा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.146 किलो गांजा और ₹810 नकद जब्त

धमधा  : थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रौंदा चौक में एक व्यक्ति अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना धमधा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखे मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी हुई। विधिवत वजन कराने पर केवल मादक पदार्थ गांजा का शुद्ध वजन 01 किलो 146 ग्राम पाया गया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त ₹810 नगद भी बरामद हुआ। जप्त सामग्री का कुल मूल्य ₹56,000 आंका गया। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 अंतर्गत धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राम रौंदा चौक में मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर आम लोगों को बिक्री की जा रही थी।

घटना स्थल :

ग्राम रौंदा चौक, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

  1. हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे, उम्र 22 वर्ष, निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

  1. मादक पदार्थ गांजा (शुद्ध वजन 01 किलो 146 ग्राम)।
  2. गांजा बिक्री से प्राप्त नगद राशि ₹810।

कुल जप्ती मूल्य : ₹56,000।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं बिक्री राशि जप्त करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, बिक्री अथवा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button