ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद, छात्रों के नाम जारी किया संदेश धमधा में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.146 किलो गांजा और ₹810 नकद जब्त कलेक्टरेट परिसर में 50 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना,
छत्तीसगढ़दुर्ग

कलेक्टरेट परिसर में 50 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण,

-जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के दिए निर्देश,

दुर्ग, 24 जुलाई/नगर पालिक निगम नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म विभाग के प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,पार्षद रामचंद्र सेन,युवराज कुंजाम,खिलावन मटियारा, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा तकनीकी मानकों का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि कलेक्टरेट परिसर प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में परिसर का व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक होना आवश्यक है। पेविंग ब्लॉक निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि परिसर की सुंदरता और सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।

महापौर ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर जोर देते हुए परिसर में वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) संरचना विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक शासकीय परिसर में वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि भू-जल स्तर में वृद्धि हो तथा जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य के साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग की समुचित योजना तैयार कर उसे शीघ्र क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया तथा निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति को संतोषजनक पाया। उन्होंने अधिकारियों को इसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम केवल विकास कार्य कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को भी समान प्राथमिकता दे रहा है। सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, दीर्घकालिक उपयोगिता एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण का समावेश किया जा रहा है। वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाएं भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

लोक कर्म विभाग के प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि कलेक्टरेट परिसर में स्वीकृत राशि से निर्धारित मापदंड के अनुसार पेविंग ब्लॉक निर्माण कराया जा रहा है। महापौर के निर्देशानुसार परिसर में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे वर्षा के पानी का संरक्षण हो सके और परिसर पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक आदर्श मॉडल बन सके। विभाग द्वारा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button