ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, विद्यार्थियों को क्लास में पढ़ाये भी आयुक्त

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रातः स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खम्हरिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने स्कूल में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओ को बारीकी से देखा।

कि विद्यार्थियो को किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही स्कूल में बैठने के टेबल.कुर्सी, पीने का पानी, शौचालय, लाईट, पंखा आदि को अच्छे तरह से निरीक्षण किये, जिससे स्कूल में पढने वाले बच्चों, पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को किसी प्रकारी की परेशानी तो नहीं हो रही है।

निगम आयुक्त स्कूल का पुरी तरफ से निरीक्षण करने पश्चात बच्चो के क्लास रूम में गये। वहां पर देखे की सभी विद्यार्थी अच्छी तरह से पढ़ाई कर रहे है।  टीचर्स भी अच्छी तरह से पढा रही थी। आयुक्त पाण्डेय ने विद्यार्थियो की किताब को हाथ में लेकर कुछ सवाल किये,  उनसे प्रश्न करने लगे और बच्चे बड़े ही जोश भरे आवाज से जवाब दे रहे थे।

बच्चों से उनके क्लास के अनुसार सवाल कर रहे थे, जैसे राष्ट्रगान कितने सेकंड में पढ़ना चाहिए, राजिम कौन से जिले में स्थित है, छत्तीसगढ़ राज्य  के मुख्यमंत्री का क्या नाम है, बांग्लादेश कौन से दिशा में है, बच्चों से गणित एवं अंग्रेजी के प्रश्न भी पूछे क्लास में रीडिंग कराते हुए कविता पूछे। यह भी सवाल था कि कौन-कौन बच्चे घर से सुबह खाना खाकर नहीं आते हैं।

कुछ बच्चों ने हाथ खड़ा किया उपस्थित शिक्षिका से उनके पेरेंट्स को समझने को कहा की बच्चों को सुबह नाश्ता कराके ही स्कूल भेजा करें । आयुक्त ने बच्चो से कहा किसी भी प्रकार का प्रश्न को अपने मन में रहने नहीं देना चाहिए। बेजिझक अपने क्लास टीचर्स से पूछना चाहिए, क्योकि प्रश्न करने से ही उसका जवाब मिलता है।

दूसरे छात्र को भी पता चलता है। अंत में टीचर्स को भी समझाये बच्चो की पढ़ाई में पूरा सहयोग करें, किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका शीध्र निराकरण किया जाए। अंत में बच्चों को क्लास में मनोरंजन के लिए शिक्षाप्रद खेल भी खिलवाए।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button