ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
रायपुर

चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान – मौके पर मची अफरातफरी

रायपुर। मालवीय रोड स्थित सेंट्रल पोस्ट ऑफिस के सामने शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी उसने बाइक से धुआं उठता देखा। सतर्कता दिखाते हुए उसने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

युवक के कूदते ही बाइक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button