ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
Uncategorized

सीजी पीएससी मेरिट लिस्ट में देवांगन समाज के 24 युवाओं ने चमकाया नाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के घोषित फायनल परीक्षा परिणाम में देवांगन समाज के 19 युवकों एवं 5 युवतियों सहित 24 युवाओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर देवांगन समाज को गौरवान्वित किया है।

सीजी पीएससी में बड़ी संख्या में देवांगन समाज के युवक-युवतियों के मेरिट लिस्ट में चयन की खबर मिलते ही समस्त देवांगन समाज में हर्ष व्याप्त है और बधाईयां देने का सिलसिला जारी है।

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष  घनश्याम कुमार देवांगन ने देवांगन समाज से 24 लोगों के सीजी पीएससी में चयन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाईयां प्रेषित की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने घोषणा की है कि आगामी 2 फरवरी 2025 को भिलाई में आयोजित होने जा रहे देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के भव्य परमेश्वरी महोत्सव के अवसर पर इन प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

सीजी पीएससी 2023 के मेरिट लिस्ट में चयनित देवांगन समाज के युवक-युवतियों के नाम इस प्रकार है – अजय कुमार देवांगन (रैंक 19), प्रतीक देवांगन (रैंक 38), सुमीत देवांगन (रैंक 57), योगेश कुमार देवांगन (रैंक 84), डिगेश्वर प्रसाद देवांगन (रैंक 85), तारिणी देवांगन (रैंक 101), उमेश्वरी देवांगन (रैंक 103), नरेंद्र देवांगन (रैंक 105), लकेश्वर देवांगन (रैंक 116),

शिवम् कुमार देवांगन, (रैंक 117), राकेश कुमार देवांगन (रैंक 146), अभिषेक कुमार देवांगन (रैंक 192), हितेश देवांगन (रैंक 197), विशाल देवांगन (रैंक 210), प्रदीप कुमार देवांगन (रैंक 213), कविता देवांगन (रैंक 227),

धानेश्वर देवांगन (रैंक 234), राहुल कुमार देवांगन (रैंक 241), प्रिया देवांगन (रैंक 254), रोशन कुमार देवांगन (रैंक 260), नीलम देवांगन (रैंक 316), कुंदन देवांगन ( रैंक 347), दिव्यांशु देवांगन (रैंक 349) एवं प्रशांत कुमार देवांगन (रैंक 701)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button