ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
भिलाई

भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर पर पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, एक घायल

भिलाई । भिलाई में सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें नागपुर से आ रही पिकअप की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप का हेल्पर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पेट्रोलिंग ने ट्रक में फंसी पिकअप को फ्लाईओवर से नीचे उतरवा कर साइड किया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

हादसा शुक्रवार सुबह सुपेला फ्लाईओवर पर चंद्रा-मौर्या टाकीज के पास हुआ है। नागपुर से संतरा व अनार लोड कर पिकअप क्रमांक एमएच 30 बीडी 5621 पावर हाउस फलमंडी जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर पर सामने से जा रही ट्रक क्रमांक एमएच 12 एनएक्स 1974 को पीछे से पिकअप ने ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक के पीछे फंस गई। पिकअप का हेल्पर साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को हल्की झपकी आने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button