ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा विगत रविवार को रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। महासभा में समाज के नए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान किया।

चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर धमधा राज के ईश्वरी मानस निर्वाचित हुए। सचिव पद हेतु दुर्ग राज के संजय बनवासी तथा कोषाध्यक्ष पद पर महासमुंद राज के मिथलेश बोयर विजयी घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता एवं व्यापक समर्थन देखने को मिला।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

समाज के वरिष्ठजनों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित में निष्ठा, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज को एकजुट रखते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button