ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
विदेश

जिस टीचर से पढ़ा छात्र, उसी से 13 साल बाद करने जा रहा हैं शादी

ब्रिटेन | कहते हैं, प्यार अंधा होता है, वो जाति, धर्म, अमीर, गरीब, छोटा, बड़ा नहीं देखता| प्यार अंधा हो या न हो, इंसान प्यार में जरूर अंधा हो जाता है, इस वजह से वो रिश्ते भी नहीं देखता| ब्रिटेन के एक शख्स की लव स्टोरी को सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है| इस शख्स को अपनी टीचर से प्यार हो गया जिससे 13 साल पहले वो पढ़ा था| बड़ी बात ये है कि उस टीचर (Man marrying teacher of school) पर सिर्फ उस लड़के का दिल नहीं आया था, बल्कि उसके दोस्त भी मैम पर दिल दे बैठे थे मगर बाजी लड़के ने मार ली और अब जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं|

एक रिपोर्ट के अनुसार 33 साल के स्कॉट डेवीस (Scott Davies) हार्टफोर्डशायर के बार्क्ले स्कूल में पढ़ा करते थे| जब वो हाई स्कूल में थे, तब उनके स्कूल में एक टीचर थीं जिनका नाम हेलेन बूथ (Helen Booth) था| हेलेन अब 41 साल की हैं, मगर 13 साल पहले वो हेलेन की फिजिकल एजुकेशन की टीचर हुआ करती थीं| 2009 में डेविस को टीचर पर क्रश था मगर 2022 में अचानक जब वो एक दूसरे से मिले तब वो मिलना रोमांटिक साबित हुआ|

दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और वो साथ रहने लगे| बस फिर क्या था| अगस्त 2024 में, इबिज़ा के एक बीच पर 200 लोगों के सामने स्कॉट ने प्यार का इजहार कर दिया| पहली बार मिलने के 17 साल बाद अब दोनों का अपना एक घर है, दोनों मंगेतर बन चुके हैं और अगले साल वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| स्कॉट एक प्राइमरी स्कूल टीचर हैं| उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो अपनी एक्स-टीचर से शादी करेंगे|

स्कॉट ने बताया कि मजेदार बात ये है कि जिस तरह टीचर पर उन्हें क्रश था, उसी तरह उनके कुछ दोस्तों को भी हेलेन पर क्रश था| पर बाजी स्कॉट ने मार ली| दरअसल, कॉलेज से पढ़ने के बाद स्कॉट उसी स्कूल में क्रिकेट सिखाने लगे| उस वक्त हेलेन वहीं पर फिजिकल एजुकेटर थीं| जब वो 25 साल के हुए तो हेलेन के कॉन्टैक्ट में आ गए और धीरे-धीरे दोनों के बीच बीतें बढ़ने लगीं| तब से दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया| अब दोनों आगे की जिंदगी साथ में बिताना चाहते हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button