ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

अवैध कारोबार पर एक्शन में दुर्ग पुलिस, कबाड़ी के ठिकानों पर रेड,कबाड़ी गिरफ्तार, 5 ट्रक अवैध कबाड़ जब्त

दुर्ग । दुर्ग पुलिस की एसीसीयू टीम ने मंगलवार को शहर के सबसे बड़े कबाड़ी ललित कबाड़ी के गोकुलधाम स्थित गोडाउन में छापा मारा। टीम ने वहां से पांच ट्रक अवैध कबाड़ जब्त किया। पुलिस ने इसके साथ ही पाण्डेय कबाड़ी के यहां भी कार्रवाई की, लेकिन एक घंटे बाद दोनों मुचलके पर छूट गए।

यह पहली बार नहीं है, जब दुर्ग पुलिस ने ललित या शहर के अन्य कबाड़ियों के यहां छापेमारी की हो। साल 2024 में 9 महीनों के अंदर कम से कम 5वीं बार ललित कबड़ी के यहां पुलिस की रेड पड़ी है। हर बार वहां से कई ट्रक अवैध कबाड़ जब्त कर जामुल थाने में लाया जाता है। कबाड़ी तो कुछ घंटों में मुचलके पर छूट जाता है, लेकिन पुलिस उसके कबाड़ की रखवाली करती है। कुछ दिन बाद कबाड़ी थाने में जब्त कबाड़ का बिल पेश करता है और कोर्ट के आदेश पर वह भी छुड़ा लेता है।

मंगलवार दोपहर को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने ललित कबाड़ी के गोडाउन में छापेमारी की। वहां से बड़ी मात्रा में अवैध और चोरी का कबाड़ जब्त किया गया। पुलिस ने वहां से पांच ट्रक और पिकअप में कबाड़ को लोड कराया और थाने में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने चोरी के कबाड़ की आशंका के आधार पर कबाड़ को जब्त किया है। अगर वो बिल देगा और कोर्ट से आर्डर होगा तो पुलिस उसके कबाड़ को छोड़ देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button