ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
खेल

RCB की धमाकेदार वापसी: 9 साल बाद IPL फाइनल में जगह, पंजाब को 60 गेंद पहले हराया

चंडीगढ़। आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को हराकर नौ साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी के बाद फिल सॉल्ट के तेजतर्रार अर्धशतक ने पंजाब की उम्मीदों को तोड़ दिया।

गेंदबाजों ने दिखाया दम, पंजाब मात्र 101 पर ढेर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB ने शुरू से ही पंजाब पर दबाव बनाए रखा। 14.1 ओवर में पंजाब की पूरी टीम 101 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 26 रन, जबकि प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते पंजाब आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई।

सॉल्ट का कहर, कोहली जल्दी आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद फिल सॉल्ट और मयंक यादव ने मोर्चा संभाला। मयंक 19 रन बनाकर आउट हुए, पर सॉल्ट टिके रहे।

सॉल्ट ने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर आईपीएल प्लेऑफ में RCB की ओर से सबसे तेज पचासा जड़ा। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल (2016, 25 गेंद) को पीछे छोड़ा। सॉल्ट ने 27 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 15 रन की तेज पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

फाइनल में RCB, पंजाब को मिलेगा एक और मौका

RCB ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया और आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह टीम का चौथा फाइनल है। इससे पहले RCB 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button