ब्रेकिंग
गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 1,17 एवं 42 तीन वार्डों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण, महक नरवासे का भारत की U-19 महिला टीम में चयन अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी बैतूल में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर गंभीर विकसित भारत के सपने को साकार करने में केंद्र-राज्य साझेदारी अहम: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़रायपुर

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल श्री डेका

रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त  मणिवासगन एस तथा रायपुर वन मंडल के डीएफओ  लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की । इस दौरान राज्यपाल ने शहर और नया रायपुर में लगाए गए वृक्षों के संरक्षण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया है।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की अनुमति दी जाए।

राज्यपाल ने शहर में बड़े वृक्षों के पास से ट्री गार्ड हटाने तथा जहां वृक्षारोपण किया गया है, वहां पेड़ों के चारों ओर बने कंक्रीट ढांचे को हटाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की जड़ों तक पर्याप्त मात्रा में पानी और हवा पहुंचना जरूरी है, तभी उनका समुचित विकास हो सकेगा।

राज्यपाल  डेका ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे हैं। वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए, जो भी पौधे लगाए जाएं, उनकी नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। राज्यपाल ने अधिकारियों से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और लगाए गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button