ब्रेकिंग
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि...
छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत

340 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ, किसानों की बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

रायपुर :  प्रदेश में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनकी पहल पर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड स्थित कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 4 करोड़ 73 लाख 65 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति से लंबे समय से जीर्णाेद्धार की प्रतीक्षा कर रही कुर्रीडीह जलाशय योजना को नया जीवन मिलेगा। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 340 हेक्टेयर कृषि रकबे में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को खरीफ और रबी दोनों मौसम में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। कुर्रीडीह जलाशय के पुनरुद्धार से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री राजवाड़े ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button