ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

घनश्याम सिंहआर्य कन्या महाविद्यालय पहुँची दाई-दीदी क्लिनिक, स्वास्थ्य परीक्षण में निशुल्क 104 लोगो ने उठाया विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं शिविर के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 13 मोहन नगर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,दाई-दीदी क्लिनिक के माध्यम से विशेष कैम्प के तौर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविधालय में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया|

जिसमे नगर निगम दुर्ग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक को विशेष रूप से महाविद्यालय की शिक्षिका एवं छात्राओं के लिए लगाया गया। जहां महिला चिकित्सक एवं महिला स्टाफ द्वारा महाविद्यालय के छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,शिविर पर महिला चिकित्सक होने से महाविद्यालय की छात्राओं ने निःसंकोच अपनी समस्या बताई. जिस पर उपस्थित डॉ. श्वेता कृपलानी द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया।शिविर में मौजूद रहें ए.पी.एम मनीष यादव डॉक्टर – डॉ. श्वेता कृपलानी,लैब टेक्निशियन राजेश्वरी सिन्हा नर्स- चंद्रकला फार्मासिस्ट विधि साहू
शिविर पर उपस्थित रहे।

इस शिविर के माध्यम से महाविद्याल के कुल 104 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जिसमे कुल 68 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने लैब टेस्ट के माध्यम से अपना ब्लड जांच करवाया जिसमे 10 ब्लड ग्रुप एवं 30 हीमोग्लोबिन जांच छात्राओं का किया गया तथा 06 शिक्षकाओं ने थाइरॉइड प्रोफाइल एवं 12 विटामिन, D3 जांच करवाया। कुल 99 छात्राओं को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गयी और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया|

।इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीतू सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, तथा इसी प्रकार प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किए जाने हेतु सुनिश्चित किया गया।

शिविर के अवसर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महा विद्यालय में लगा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर,99 छात्राओ को निशुल्क दवाइया उपलब्ध करवाई गई।कॉलेज के कर्मचारी व छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान डॉ. श्वेता कृपलानी ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं नियमित रूप से परीक्षण कराते रहना चाहिए।साथ ही शिविर के माध्यम से विद्यालय के 104 छात्राओं व शिक्षकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button