ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

सावन की बारिश में मेयर बाघमार का आयुक्त अग्रवाल के साथ आज़ाद वार्ड दौरा, सफाई और जल निकासी पर सख्त निर्देश

दुर्ग |सावन माह की रिमझिम फुहारों के बीच नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार वार्ड क्रमांक 37 आज़ाद वार्ड के दौरे पर पहुँचीं। महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिव नायक सहित निगम अधिकारियों की टीम के साथ बारिश के मौसम में सफाई कार्यों और नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया।

मेयर बाघमार ने गली नंबर 1 और 2 समेत वार्ड के कई हिस्सों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान महापौर ने स्वयं जमीन पर उतरकर नालियों की सफाई, जलजमाव की स्थिति और जल निकासी की व्यवस्था को देखा और सम्बंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।

निरीक्षण में यह बात सामने आई कि कुछ नागरिकों द्वारा नालियों को ढककर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने ठहर रहा है और सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी अतिक्रमणों पर नोटिस जारी करें और उन्हें तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण शहर की जल निकासी व्यवस्था में रुकावट पैदा करता है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

महापौर बाघमार ने यह स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित नालों और नालियों की सफाई कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के रास्ते बाधित न हों, इसके लिए नालियों की नियमित रूप से सफाई और मरम्मत आवश्यक है। बारिश के पानी का बहाव अवरुद्ध न हो, इसकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम नागरिकों को नालियों में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करें और स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाएं। “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है, महापौर ने कहा,

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी, मनोहर शिंदे, गौतम साहू सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आजाद वार्ड क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

नगर निगम के इस निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सावन के इस भीगे मौसम में शहरवासियों को गंदगी, जलभराव और बदबू जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button