ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

मोबाइल पर बात करते वक्त फिसली छात्रा, रुद्री नहर में गिरी; दो युवकों ने बचाई जान

धमतरी |  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुद्री बैराज की मुख्य नहर में एक युवती मोबाइल पर बात करते समय फिसलकर गिर गई। लेकिन मौके पर मौजूद दो युवकों की सतर्कता और बहादुरी से उसकी जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालोद जिले की रहने वाली युवती इन दिनों धमतरी में रहकर डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। गुरुवार दोपहर वह रुद्री डैम घूमने गई थी। बताया जा रहा है कि युवती मुख्य नहर के ऊपर बने पुल पर मोबाइल फोन से बात कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नहर में जा गिरी।

नहर के पास नहा रहे कुछ युवकों ने जब उसे डूबते देखा, तो शोर मचाया। इसी दौरान दो युवकों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी और तेज बहाव के बावजूद साहस दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवती को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से दोनों युवकों की बहादुरी की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button