ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

भिलाई में चोरों का बड़ा खेल: दरवाजा बंद कर बीड़ी पीने के बाद किया हाथ साफ

भिलाई | भिलाई के हुडको क्षेत्र में शनिवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात हुई है। यहां दो चोर एक सूने मकान में घुसे। उन्होंने ऊपर रहे रहे किरायदारों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद नीचे के मकान में घुसकर लाखों की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर के वार्ड 70 में ये घटना घटी है। यहां के पार्षद सीजू एंथोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा रिकार्ड हुआ है। उसके मुताबिक चोर देरा रात 2 से तीन बजे घर में घुसे। सुबह 4 बजे जब वो घर के अंदर से बाहर निकले तो फूल तोड़ने उठी एक महिला ने उन्हें देखा। महिला के चीखने पर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

चोर मकान के मेन डोर का सेंट्रल लॉक तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद उन्होंने एक एक करके सभी कमरों के तालों को तोड़ा। अंदर रखी आलमारी को तोड़ा। इसके बाद वहां रखे लाखों रुपए नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। घर के अंदर से क्या-क्या और कितनी कीमत का चोरी हुआ है ये मकान मालिक के हैदराबाद से लौटने पर पता चलेगा।

मामले की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पकड़क के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हुडको के 1/200 मकान में चोरी की वारदात हुई है। यह मकान प्रसाद राव का है। प्रसाद राव अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर 10 दिन पहले हैदराबाद गए थे। चोरी की सूचना मिलते ही वो वहां से निकल रहे हैं। सोमवार तक वो भिलाई पहुंच जाएंगे।

चोर इतने निडर थे कि उन्होंने मकान के अंदर घुसकर पहले इतमिनान से बीड़ी पी। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मकान के अंदर जली हुई बीड़ी और कई जगह पर फिंगर प्रिंट्स के निशान सहित वो औजार भी मिला है, जिससे उन्होंने तालों को तोड़ा है।

जिस मकान में चोरी हुई है उसमें नीचे के फ्लोर में मकान मालिक प्रसाद राव अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऊपर के मंजिल को उन्होंने किराय से दिया है। किरायदारों के आने जाने के लिए मकान के बगल से सीढ़ी दी गई है, जिसमें अलग से दरवाजा लगा है। चोरों ने चोरी के दौरान सीढ़ी वाले उस दरवाजे को लाक कर दिया था, जिससे यदि कोई हलचल हो तो किरायदार सीधे नीचे ना आने पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button