ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

स्कूल में खौफनाक वारदात—तमंचा लंच बॉक्स में छिपाकर लाया छात्र, शिक्षक को मारी गोली

काशीपुर (उत्तराखंड)। स्कूल में खौफनाक वारदात—तमंचा लंच बॉक्स में छिपाकर लाया छात्र.ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार को एक निजी स्कूल में चौंकाने वाली वारदात सामने आई। 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मामूली विवाद के चलते अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली शिक्षक के दाहिने कंधे के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शिक्षक ने छात्र को अनुशासनहीनता पर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से नाराज छात्र ने बदला लेने की ठान ली। बुधवार को वह अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल पहुंचा और क्लासरूम में ही शिक्षक पर गोली चला दी। स्कूल में खौफनाक वारदात—तमंचा लंच बॉक्स में छिपाकर लाया छात्र.

इस सनसनीखेज वारदात के बाद जिलेभर के शिक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया। उत्तराखंड में सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कई अध्यापकों ने घटना के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया, जिसके चलते काशीपुर सहित कई स्थानों पर स्कूल बंद रहे। स्कूल में खौफनाक वारदात—तमंचा लंच बॉक्स में छिपाकर लाया छात्र, शिक्षक को मारी गोली.

पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। स्कूल में खौफनाक वारदात—तमंचा लंच बॉक्स में छिपाकर लाया छात्र, शिक्षक को मारी गोली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button