ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

निगम की सख्ती: बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया, महापौर-आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग ने आज सुबह महिला समृद्धि सब्जी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की। महापौर  अलका बागमर व निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश में अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर व बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा के नेतृत्व में तोड़ू दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पिछले दिनों निगम द्वारा यहां से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ दुकानदारों ने पुनः सड़क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने बॉस–बल्ली गाड़कर व तंबू डालकर बाजार की सड़कों को संकरा कर दिया था, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर निगम ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूरे क्षेत्र को खाली कराया।

अभियान में 25 से अधिक अतिक्रमण हटे

कार्रवाई के दौरान टीम ने बाजार के चारों ओर लगे तंबू, खोमचे और बॉस–बल्ली को हटवाया। निगम ने बताया कि महिला समृद्धि बाजार सहित आस-पास के क्षेत्रों में 25 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं।कार्रवाही दौरान ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,पद्मनाभपुर थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

अधिकारी का बयान

बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर ने कहा––

“शहर को अतिक्रमण मुक्त करना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना निगम की प्राथमिकता है। किसी भी हाल में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

महापौर और आयुक्त का सख्त रुख

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम लगातार अभियान चला रहा है। आम नागरिकों की सुविधा और यातायात की सुगमता के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और दोबारा अतिक्रमण करने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने स्वागत किया

निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और खरीदारों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी और यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। कार्रवाई के बाद बाजार में आवाजाही सुगम हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button