ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की अपील: सोना खरीदते समय रहें सावधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी महासचिव प्रकाश गोलछा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की वर्तमान में ब्रांड ज्वेलर्स अन्य शो-रूम वाले उपभोक्ताओं को दिग्भ्रमित करने के लिए झूठे प्रचार व ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिये जा रहे है।

साथ ही प्रदेश के छोटे – छोटे स्थानों में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मार्केट रेट से कम बताना व मेकिंग चार्ज में छूट व अन्य तरह के लुभावने प्रचार प्रसार करके उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करते है। जो सराफा व्यापारी वास्तविक रेट व सत्यापित माल ग्राहकों को बेचते है उनके व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है। वास्तविकता जाने बिना उपभोक्ता उनके चंगुल में फंसते जा रहे है।

कोई भी सच्चा व्यापारी मार्केट रेट से कभी भी कम रेट में माल नहीं बेचता है साथ ही बेचे जाने वाले माल की बिलिंग करता है उसमें बेचे जाने वाले माल की प्रामाणिकता, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी का स्पष्ट उल्लेख रहता है। ब्रांड कॉम्पनिया व अन्य व्यापारी जो कम रेट में माल बेचने, अनेक प्रकार की छूट देने का जो प्रचार प्रसार करते है उसके पीछे उनकी मानसिकता कुछ ओर होती हैं जो व्यापारी वास्तविक कीमत लेकर उपभोक्ताओं को माल विक्रय करता है। उनसे कई अधिकगुणा कीमत छूट देने वालों की रहती।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा ने आगे बताया की सामान्य व्यापारी मेकिंग चार्ज 12% से 18% तक लेता है अन्य बड़े ब्रांड व प्रलोभन देने वाले का सही आंकलन करे तो वह 20% से 38% तक होता है ।
जो सोना सस्ता बता कर व अन्य प्रकार की छूट का प्रलोभन देकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जाता है साथ ही सामान्य व्यापारी के पास उपभोक्ता आवश्यकता पड़ने पर जब भी जेवर विक्रय करने आता है, उसे तुरंत कीमत प्राप्त हो जाती है ।

लेकिन ब्रांड वाले शोरूम में वही जेवर विक्रय हेतु जाता है, तब बहुत सारी औपचारिकता के नाम से तुरंत भुगतान नहीं किया जाता है। जिसके कारण उपभोक्ता को कीमत प्राप्त करने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।आप की सतर्कता ही आपके निवेश की सुरक्षा है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन उपभोक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button