ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

Operation Suraksha: डीपीएस चौक में चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस द्वारा डीपीएस चौक में पॉइंट ड्यूटी चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की।

वाहन पर लगे नंबर CG 07 LA 4822 को SASHAKT App के माध्यम से चेक करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे थे। संदेह गहराने पर वास्तविक वाहन स्वामी से संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि उनका वाहन घर पर सुरक्षित खड़ा है।

पूछताछ में रोके गए युवक ने स्वीकार किया कि वह जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, वह चोरी की है और उस पर दूसरे वाहन का फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस दल ने आरोपी और मोटरसाइकिल को सुरक्षित अभिरक्षा में लेते हुए थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम को सौंप दिया। थाना पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं संदिग्ध वाहन, फर्जी नंबर प्लेट या चोरी की आशंका दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम थाने में दें। आपका सहयोग Operation Suraksha को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button