ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

पारिवारिक रंजिश में पिता-पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक और व्यापारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक अंकित शर्मा की हत्या में उसके चाचा गिरधारी शर्मा और चचेरे भाई उदय शर्मा का नाम सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना सोमवार को तब हुई जब कादंबरी नगर, दुर्ग निवासी गिरधारी शर्मा और उसका पुत्र उदय शर्मा, अपने भतीजे अंकित शर्मा और चेतन शर्मा से किसी पुराने विवाद को लेकर भिड़ गए। यह विवाद लंबे समय से चल रही व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और पारिवारिक मनमुटाव का नतीजा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि गिरधारी और उदय ने मिलकर चेतन और अंकित की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में अंकित को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चेतन शर्मा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी गिरधारी शर्मा घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button