ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बिलासपुर

नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार: सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के भेष में चल रहा था जाल

बिलासपुर: एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि डेढ़ महीने पहले लीड मिली कि 286 नशीली इंजेक्शन के साथ कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. जिनमें एक महिला भी शामिल थी. महिला का नाम कल्पना कुर्रे है. इस महिला का पूरा परिवार जिसमें मां, पिता, और 7 भाई बहन मिलकर नशे का रैकेट चला रहे थे. जिनमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 2 को 15-15 साल की सजा हुई.

दो महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार: एसपी ने बताया कि कल्पना कुर्रे की लीड पर शुक्रवार को उसकी बहन सृष्टि कुर्रे और उसकी मां गोदावरी कुर्रे, रायपुर का रहने वाले विक्रांत सरकार और एक नाबालिग को पकड़ा गया. लिस ने रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए दो बड़े सप्लायर विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लगभग ढाई हजार नशीला एंपुल और 23 हजार नशीली टैबलेट जब्त की गई. आरोपियों के पास से कार, आईफोन सहित 42 लाख का माल जब्त किया गया है.

आरोपियों की होगी संपत्ति कुर्क: एसपी रजनेश सिंह ने जानकारी दी कि आरोपियों का नेटवर्क क्रेक किया जाएगा. फायनेन्शियल इन्वेस्टीगेशन कर पुलिस नशे के कारोबार से अर्जित आरोपियों के संपत्ति की भी जानकारी जुटा रही है. जिसके बाद आरोपियों के संपत्ति कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी विक्रांत सरकार सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर बनकर नशे का कारोबार करता था. सोशल साइट पर उसके लाखों फॉलोअर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button