ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को जन्मदिन पर कर्मचारी संगठनों ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला-दुर्ग एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सेवा सदन, दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री यादव से मुलाकात कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी राजेश चटर्जी, विजय लहरे, प्रदीप चौहान (बाबा भाई), अनुरूप साहू, भानु प्रताप यादव, सुरेश साहू, धनंजय सिंह भारद्वाज, जी.एस. राव, धर्मेंद्र देशमुख, शिवदयाल धृतलहरे, जुवेल लकड़ा, प्रवीण रात्रे, मोतीराम खिलाड़ी, संजय सिंह एवं राकेश साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस संबंध में जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button