ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

जिला अधिवक्ता संघ में इनर व्हील क्लब के सहयोग से आयोजित मेडिकल सेमिनार

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब दुर्ग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जय राम अय्यर ने हृदय रोगों से संबंधित अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित अधिवक्ताओं को हृदय स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉक्टर जय राम अय्यर ने अपने व्याख्यान में कहा कि शरीर के नाभि के ऊपर होने वाला दर्द साधारण गैस का दर्द नहीं, बल्कि यह हृदय संबंधी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

उन्होंने बताया कि इस तरह के दर्द को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह जीवन के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

साथ ही उन्होंने यह सलाह दी कि प्रत्येक व्यक्ति को हार्ट अटैक की मेडिकल किट डॉक्टर से सलाह लेकर अपने पास रखनी चाहिए,

ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति को अस्पताल जाने से पहले ही दवाइयां दी जा सकें, जिससे संभावित मौत के खतरे से बचा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अय्यर ने उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित कई सवालों के जवाब भी दिए।

इस मौके पर संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल और अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अय्यर को संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही, इनर व्हील क्लब दुर्ग की अध्यक्ष सुनीता जैन और अन्य पदाधिकारियों का भी कार्यक्रम के आयोजन में योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button