ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली की प्रगति के लिए जनता ने दिया भाजपा को अपना मत : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है। छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है।

मोदी की गारंटी पर जनता का मुहर

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया।

केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में जिस तरह शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को जतना ने सत्ता से बाहर किया वैसे ही अब दिल्ली में शराब घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है।

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की बनेगी सरकार

देश की राजधानी दिल्ली में 27 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं। नतीजे घोषित होने से पहले सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा के नाम पर सियासी गलियारों में अटकलें हैं। हालांकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button