ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई में महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

भिलाई: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई में आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें भगवान शिव का महा अभिषेक किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आई झांकियों के साथ बारात निकाली गई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी। झांकी में कलाकारों ने भगवान शिव के गण के रूप में नृत्य करते हुए अपने करतब दिखाए।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। आयोजन समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने सभी अतिथियों को शिव प्रतिमा और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया।

यह आयोजन भिलाईवासियों के लिए एक शानदार धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button