ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

नियमितीकरण की मांग पर अड़े NHM कर्मचारी, खून से लिखे 100 पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग नियमितीकरण की है। इसी को लेकर उन्होंने अनोखा विरोध जताते हुए अपने ही खून से 100 पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यपाल को भेजे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्थायी नियुक्ति और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई। अस्थायी नौकरी और कम वेतन के चलते उनका भविष्य अधर में है और कई परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

NHM कर्मचारियों ने कहा कि हमने यह कदम मजबूरी में उठाया है ताकि सरकार हमारी पीड़ा को समझ सके। चुनाव के समय बीजेपी ने घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button