ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

 विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया।

दुर्ग  |  30 मई 2025 दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई।

सलामी पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात स्वान दल, बैंड पार्टी तथा शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया।

कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी वाहनों के रखरखावों का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई। परेड पश्चात *उत्कृष्ट विवेचना करने वाले विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान जिले में पदस्थ  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक लाइन,  अनूप लकड़ा अनुविभागीय उप पुलिस अधीक्षक पाटन ,  नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button