ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

दुर्ग स्टेशन पर कुलियों की समस्याओं का विधायक रिकेश ने तत्काल किया समाधान, 23 कुलियों को मिले एंड्रॉयड फोन

भिलाई नगर | आज वैशाली नगर विधानसभा से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे का दुर्ग स्टेशन में अभिनंदन करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन को कुलियों ने अपनी व्यथा सुनाई।

दुर्ग स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने विधायक रिकेश सेन से बताया कि यहां वर्तमान में कुल कुलियों की संख्या 23 है। इन सभी का परिवार अपने दादा-पुरखों के समय से दुर्ग स्टेशन में निर्धारित दर पर यात्रियों की सेवा करता आ रहा है। न तो उन्हें पीएफ-पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही चिकित्सा के लिए ही केंद्र सरकार से कोई व्यवस्था है। विधायक रिकेश सेन समस्या सुन ही रहे थे तभी लगभग सभी कुली वहां पहुंच गए।

सभी की ओर से बात करते हुए वरिष्ठ कुली ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश लोगों के पास की-पेड फोन है। जिनके पास एन्ड्राइड है वो पुराने समय के 3जी सेट हैं। स्मार्टफोन न होने की वजह से वो सभी ट्रैन की लोकेशन और रनिंग स्टेटस नहीं देख पाते। इससे ट्रेन की अपडेट पता न होने से उन सभी को या तो खाली बैठे घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर कभी नाश्ता खाना करते समय ट्रेन मिस हो जाती है।

महिला कुली ने कहा विधायक भैया आपने अभी अभी दुर्ग के वकीलों की वर्षों पुरानी मांग एक घंटे में पूरी कर दी, हमें आपसे बड़ी उम्मीद है।

कुलियों की इस मांग पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मौके से ही जवाहर नगर मार्केट व्यापारी संघ को फोन लगा कर उनसे जवाहर मार्केट के मार्डनाइजेशन के अपडेट लिए और कुलियों के लिए 5जी एंड्रॉयड मोबाइल का जनसहयोग मांगा नतीजतन मार्केट व्यापारियों ने आधा घंटा के भीतर 23 मोबाइल फोन दुर्ग स्टेशन भिजवाया। विधायक रिकेश सेन के हाथों नये फोन पा कर सभी कुलियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अपडेट स्टेटस वो अब देख सकेंगे जिससे काम में उन्हें काफी सहुलियत होगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी कुलियों के वर्षों से यात्रियों की सेवा के लिए उनका अभिवादन करते हुए उन्हें वास्तविक श्रम की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि कुलियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए वो केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी कुलियों का दुर्घटना बीमा और निजी अस्पतालों में मात्र 40 प्रतिशत दर पर ईलाज के लिए वो पहल करेंगे। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कुलियों ने वैशाली नगर विधायक का आभार व्यक्त किया।

दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर विधायक रिकेश सेन ने मां वैष्णोदेवी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे को गमछा पहना कर माता के जयकारों के साथ रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button