ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले में जुआ छापेमारी के दौरान बवाल, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – थाने में तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात जुआ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, इसी दौरान एक युवक अंधेरे में पास के कुएं में गिर गया। गहराई ज्यादा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण देर रात थाने पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ते ही भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला होने से एडिशनल एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक महिला भी इस झड़प में जख्मी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-43 पर जाम लगा दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि ने परिजनों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात स्थिति पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कई बार अवैध वसूली और जुआ मामलों में ढिलाई के आरोप लग चुके हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button