ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

कृषि दवाई चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा मचांदूर पुलिस के हत्थे, चोरी गई सामग्री बरामद

दुर्ग। दुर्ग जिले की मचांदूर पुलिस चौकी ने कृषि दवाई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद ठाकुर (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम कानाकोट, ने अपने साथी धर्मेन्द्र पटेल के साथ मिलकर खेत के ब्यारा से कृषि दवाई चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई दवाई बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

घटना 27 जुलाई 2025 की है, जब प्रार्थी नंद किशोर राजपूत, निवासी ग्राम कानाकोट, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत के खुले स्थान में रखे कृषि दवाई योध्दा के 40 पैकेट (वजन 3 किलो, कीमत लगभग 13,000 रुपये) को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विनोद ठाकुर ने चोरी की गई दवाई ग्राम कानाकोट के एक क्षीण पेड़ के पास छिपाकर रखी है। संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी धर्मेन्द्र पटेल के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी विनोद ठाकुर के कब्जे से कृषि दवाई योध्दा के 40 पैकेट बरामद किए, जिसकी कीमत लगभग 7,500 रुपये आँकी गई है। जप्ती कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरा आरोपी धर्मेन्द्र पटेल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में सउनि नेमन साहू, आरक्षक निखिल गुप्ता एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी विवरण:

विनोद ठाकुर, पिता अर्जुन ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कानाकोट, चौकी मचांदूर, थाना उतई, जिला दुर्ग।

बरामद संपत्ति: कृषि दवाई योध्दा 40 पैकेट (वजन 3 किलो), अनुमानित कीमत ₹7,500।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button