ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 21 मार्च को

दुर्ग | कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभाकक्ष में 21 मार्च 2025 को अपरान्ह 04 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

जिसमें डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करते समय बीएलओ द्वारा मतदाता के नामांकन के संबंध में आवश्यक जानकारी सुनिश्चित करने के संबंध में, मतदाता सूचियों की गुणवत्ता और शुद्धता में सुधार के लिए बीएलओ के रूप में पर्याप्त उच्च-स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति, मतदाताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने संबंधी प्रशिक्षण,

बूथ/निर्वाचन स्थल पर मतदाता संबंधी मूलभूत जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को आसान बनाने के लिए उचित ए.एम.एफ. वाले मतदान केन्द्र एवं शहरी क्षेत्रों में मतदान को बढ़ाने के लिए ऊंची इमारतों के साथ-साथ कालोनियों में भी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था,

मतदाताओं की उचित पहचान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संचार सुनिश्चित करने, आधार और मोबाइल नंबरों को जोड़ने के प्रयास इत्यादि विषय शामिल है। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उक्त  बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button